राजगंज: बड्स गार्डन स्कूल में सहोदया क्विज प्रतियोगिता, 32 सीबीएसई स्कूलों ने दिखाया दम

editor
2 Min Read

राजगंज (धनबाद): बड्स गार्डन स्कूल, दलूडीह में शनिवार को सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की ओर से भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद जिले के 32 सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थियों की टीम शामिल हुई।

प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले राउंड के लिखित प्रश्नोत्तरी के आधार पर 19 टीमों का चयन दूसरे राउंड के लिए किया गया। विभिन्न चरणों के बाद अंतिम दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

विजेता टीमें-:प्रथम स्थान: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर की प्रेरणा कुमारी एवं निखिल कुमार मंडलद्वितीय स्थान: सरस्वती विद्या मंदिर, भूली की पीहू कुमारी एवं अनुष्का कुमारीतृतीय स्थान: डीएवी कोयला नगर की स्वाति कुमारी एवं सुहानी कुमारी

कार्यक्रम का उद्घाटन सहोदया की चेयरपर्सन एवं डीपीएस धनबाद की प्राचार्या सरिता सिंहा, कार्यक्रम प्रभारी एवं वाइस चेयरमैन प्रमोद चौरसिया, वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह, सचिव एच. के. ठाकुर, आईएसएल झरिया के प्राचार्य राजेश कुमार तथा बड्स गार्डन स्कूल के अध्यक्ष अमर कुमार पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

क्विज में करंट अफेयर्स, खेल, झारखंड से जुड़े विषय, सामान्य ज्ञान सहित ऑडियो-वीज़ुअल व प्रोजेक्टर राउंड शामिल थे, जिसने छात्रों की प्रतिभा को परखने में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय रावत, जियाउल हक, सोमेंन दे, अमन कुमार, अखिल बंधू सहित कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।अंत में प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment