धनबाद, 30 नवंबर 2025:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा रैली की सफलता सुनिश्चित करने हेतु धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्वाह्न 11:30 बजे हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस रैली में धनबाद जिला कांग्रेस बड़ी संख्या में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रतिनिधि रैली में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीआरएम और सीनियर डीसीएम से मिलकर दिल्ली जाने के लिए एक स्पेशल बोगी आरक्षित कराने की पहल करेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, लोकसभा–विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सभी मंच–मोर्चों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड–नगर अध्यक्ष, पंचायत–वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़े पैमाने पर कांग्रेसजन रैली में शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं।उन्होंने कहा कि धनबाद जिला से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली पहुंचाकर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपना विचार रखा। उपस्थित प्रमुख नेताओं में सर्वश्रेष्ठ क्यूम खान, बी.के. सिंह, दिनेश यादव, मंटु दास, महेंद्र दुबे, कालीचरण यादव, सरफराज आलम, इरफान खान चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, संतोष चौधरी, कविता धिवर, देवेंद्र कुमार, बंटी दास, अख्तर खान गुड्डू, गोपाल कृष्णा चौधरी, देवेंद्र दुसाध, कृष्ण कुमार सिंह, श्याम कुमार साव, मोहम्मद एजाज, योगेश रजक, अनवर हुसैन, फ़ैज़ रिज़वी, प्रीतम रवानी, इदू अंसारी, हारून कुमार, भगवान दास, मनोहर कुमार दास, जियाउल हुसैन, मोहम्मद कलीम अहमद, जमा खान उर्फ गुड्डू खान, प्रवीण चौधरी, प्रभात सुरुलिया, फैज़ अहमद, डीएन यादव, अखिलेश कुमार चौधरी, रमेश राय, मधुसूदन सिंह चौधरी, कृष्णा पटेल और गौतम पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में रैली की तैयारी और जनसम्पर्क अभियान को और मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


















