बारा गांव में खुला पड़ा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को दावत, ग्रामीणों में दहशत सेवराई (गाजीपुर): सेवराई तहसील के बारा गांव स्थित रौजा मोहल्ला के पास एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बारा-रेवतीपुर मुख्य मार्ग पर लगा एक विद्युत ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे (जाली) के सड़क किनारे खुला पड़ा है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यह ट्रांसफार्मर स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।भीषण गर्मी में बढ़ रहा खतरा ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं, जिससे उनके फटने या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बढ़ गई है। सुरक्षा जाली न होने के कारण छोटे बच्चों, मवेशियों और अनजान राहगीरों के लिए यहां हर समय खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विभाग की ओर से न तो यहां कोई जाली लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।ग्रामीणों ने की जाली लगाने की मांगग्रामीण इबरार खान ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली जल्द से जल्द लगाई जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई, तो आश्वासन दिया है कि कर्मचारी इस समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।इन लोगों ने जताई नाराजगीबिजली विभाग की इस लापरवाही पर भीम मास्टर, शकील खान, असलम खान, उमैर खान और नजीर मास्टर सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे