धनबाद: रविवार को धनबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।
अभियान के तहत शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की तथा वाहनों के कागजात की भी विधिवत जांच-पड़ताल की। कई जगहों पर पुलिस टीमों ने अचानक नाका चेकिंग कर वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने संबंधी जागरूकता भी दी।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि धनबाद में कानून का प्रभाव लगातार मजबूत रहे और शहर सुरक्षित बना रहे।धनबाद पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से शहर में सुरक्षा और सतर्कता का संदेश गया है।#DhanbadPolice #AntiCrimeDrive #LawAndOrder #JharkhandPolice #SafeDhanbad #VandeBharatNews






















