धनबाद: धनबाद रेल मंडल कार्यालय में नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 29 कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के समापक भुगतान समय पर पूर्ण कर दिए, जिसे कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सराहा।
रेल प्रशासन ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देना मंडल की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। समापक भुगतान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


















