धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने मुख्य चौक-चौराहों, हाईवे, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग तथा संदिग्धों की पहचान सत्यापित की।
अभियान के दौरान—▶️ कुल 1514 वाहनों की जांच▪️ 1065 दोपहिया▪️ 449 चारपहिया
पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सुरक्षा नियमों की बारीकी से जांच की। कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और पहचान सत्यापित की गई।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अपराध पर रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।पुलिस की इस सख्ती से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।#DhanbadPolice #AntiCrimeDrive #LawAndOrder #JharkhandPolice #VandeBharatNews


















