Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारनालंदा के 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल: 4...

नालंदा के 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल: 4 महीने से वेतन नहीं मिला, सदर अस्पताल में एम्बुलेंस खड़ी कर देंगे धरना – Nalanda News


आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे 102 एंबुलेंस कर्मी

नालंदा जिले में 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने बकाया वेतन के भुगतान न होने पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

.

संघ के जिला अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पिछले 4 माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा की पीडीपीएल कंपनी ने न वेतन का भुगतान रोका है, बल्कि पीएफ और ईएसआई का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।

हाल ही में सिविल सर्जन से मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि वेतन का भुगतान जल्द किया जाएगा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारे कर्मचारी पहले से ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंस कर्मी।

एंबुलेंस का ठीक से रख-रखाव नहीं होता

कहा कि इसके अलावा, एंबुलेंस के रख-रखाव की समस्या भी गंभीर है। कई एंबुलेंस में टायर तक नहीं हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 29 अगस्त से सभी 102 एंबुलेंस कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। वे सदर अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी करके धरना देंगे।

कर्मचारियों की एक बड़ी चिंता यह भी है कि पीडीपीएल कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया है। पिछली कंपनी भी चार महीने का वेतन बकाया छोड़कर चली गई थी। कर्मचारियों को डर है कि इतिहास दोहराया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular