आसनसोल, 05 दिसंबर 2025पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में आज कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और कल्याण को लेकर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के न्यू कॉन्फ्रेंस रूम (NCR) में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने की। सेमिनार का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के रेलवे सैलरी पैकेज अकाउंट (RSP) के तहत मिलने वाली विभिन्न वित्तीय व बीमा सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था।
यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे और SBI के बीच हुए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद आयोजित किया गया, जिस पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं SBI चेयरमैन श्री सी.एस. शेट्टी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए थे। वर्तमान में करीब 7 लाख रेलवे कर्मचारी SBI में सैलरी अकाउंट रखते हैं, जिससे इस पहल का देशव्यापी प्रभाव स्पष्ट होता है।
बेहतर बीमा और वित्तीय सुरक्षा की सौगातRSP अकाउंट रेलवे कर्मचारियों को कई विशेष लाभ प्रदान करता है, जिसमें शामिल हैं—1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंसRuPay डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये का कवर1 करोड़ रुपये का स्थायी पूर्ण विकलांगता कवरेज80 लाख रुपये तक का स्थायी आंशिक विकलांगता कवर10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (बिना मेडिकल जांच के)
इसके अलावा, कर्मचारियों को ज़ीरो-बैलेंस अकाउंट, फ्री ATM ट्रांजैक्शन, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, ऑटो स्वीप-इन-आउट ऑप्शन, कम ब्याज दर पर लोन, और परचेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
सेमिनार में अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी सेमिनार को संबोधित करते हुए DRM विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों की वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में बेहद कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल मंडल कर्मचारियों के कल्याण और उनकी वित्तीय समझ बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।सेमिनार में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—श्री प्रवीण कुमार प्रेम, अपर मंडल रेल प्रबंधकश्री वान्या आरे, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधकसुश्री बबल यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारीSBI के वरिष्ठ अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह (DGM, दुर्गापुर), श्री दीपक कुमार (RM, RBO आसनसोल), श्री तरुण कुमार नेगी (AGM–CVE & Digital) और श्री रोशन त्रिगुणायत



रेलवे कर्मचारियों के हित में बड़ी पहलकार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि बेहतर रेलवे सैलरी पैकेज अकाउंट रेलवे कर्मचारियों के लिए एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा कवच है। यह पहल रेलवे और SBI की कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।














