डीएसडब्लू से मिले एनएसयूआई बीबीएमकेयू अध्यक्ष राज रंजन सिंह, कॉलेज–विश्वविद्यालय की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग

editor
2 Min Read

धनबाद: एनएसयूआई बीबीएमकेयू अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने 6 नवंबर को विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू से मुलाकात कर छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को विस्तार से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी।

राज रंजन सिंह ने बताया कि वर्तमान में छात्रों को कई महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें आरआरबी ग्रुप-डी व सेमेस्टर-4 परीक्षा तिथियों के टकराव, परीक्षाओं से संबंधित सूचनाओं का समय पर प्रकाशन, एडमिट कार्ड जारी करने में देरी, तथा परिणामों में त्रुटियों जैसी परेशानियाँ प्रमुख हैं।

उन्होंने मांग रखी कि—आरआरबी ग्रुप-डी और सेमेस्टर-4 परीक्षा तिथियों के टकराव को दूर कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।सभी परीक्षा-संबंधी सूचनाएँ कम-से-कम 15 दिन पहले जारी की जाएँ।आरएसपी कॉलेज में सेमेस्टर-2 वीओसी इंटरनल परीक्षा पुनः आयोजित की जाए।किसी भी परीक्षा का एडमिट कार्ड कम-से-कम 5 दिन पूर्व जारी हो।समय पर और त्रुटिरहित परिणाम प्रकाशित किए जाएँ।राज रंजन सिंह ने कहा कि छात्रहित से जुड़े इन सभी अहम मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल सकारात्मक कदम उठाना चाहिए, ताकि शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।

मुलाकात के दौरान अनिकेत पाठक, सौरव, अंकुश पासवान, खुशी कुमारी, ऋषि, आयुष सिंह, धीरज कुमार, मुकेश, अंकुश सिंह सहित अन्य छात्र नेता भी मौजूद थे।

Leave a Comment