धनबाद की युवा अधिवक्ता और प्रतिभावान मॉडल रूनी सिंह ने फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज रांची 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि ने न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है।
रूनी सिंह मूलतः धनबाद सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और वर्तमान में रांची हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। अपनी प्रोफेशनल ज़िंदगी के साथ ग्लैमर और फैशन की दुनिया में भी कदम रखते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है।यह प्रतियोगिता फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। रूनी सिंह झारखंड से टॉप-2 में चयनित हुईं और अब राष्ट्रिय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
देशभर से चयनित प्रतिभागियों के साथ वे अब जयपुर के ज़ी स्टूडियो में आयोजित होने वाली नेशनल फाइनल प्रतियोगिता में मंच संभालेंगी।रूनी सिंह की उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी और गर्व की लहर है। उनकी सफलता छोटे शहरों की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।















