धनबाद, 6 दिसंबर 2025 :जिला कांग्रेस मुख्यालय में आज आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता निवास रजवार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में पुनः घर वापसी की। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व पर पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में दीपक रजक, अमित कुमार, टिंकू खान, रामसेवक प्रजापति, अभिषेक कुमार, अमीन अंसारी, सूरज पासवान, सलमान खान, काजू खान, बिट्टू सिंह, पप्पू अंसारी, सुरेश पासवान समेत कई अन्य शामिल रहे।जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि निवास रजवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर घर वापसी की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के आने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा।
इस अवसर पर धनबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मंटु दास, महेंद्र दुबे, अछयवर प्रसाद, अख्तर खान गुड्डू, हुमायू रज़ा, संतोष चौधरी, गोपाल कृष्ण चौधरी, मृत्युंजय सिंह, प्रीतम रवानी, अरविंद सैनी, पप्पू पांडेय, जय प्रकाश चौहान, अनू पासवान, देवेंद्र पासवान, रवी पासवान, मनोहर पासवान, आकाश प्रमाणिक, नवीन पासवान, प्रवीन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा बढ़ाने वाला कदम बताया है।


















