केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र में BCCL ने शुरू किया विशेष मेडिकल कैंप, प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत

editor
1 Min Read

धनबाद/केंदुआडीह: पुटकी–बलिहारी क्षेत्र में केंदुआडीह गैस प्रभावित इलाकों के लिए BCCL ने आज 06 दिसंबर 2025 से विशेष मेडिकल कैंप की शुरुआत की। यह कैंप उन परिवारों को तत्काल स्वास्थ्य सहायता, प्राथमिक उपचार और निरंतर मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जो पिछले दिनों गैस रिसाव की घटना से प्रभावित हुए थे।

BCCL की मेडिकल टीम ने चिकित्सा सेवाएं प्रमुख डॉ. पूनम दुबे के नेतृत्व में राहत क्षेत्र में पहुँचकर शिविर संचालन की जिम्मेदारी संभाली। डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने पूरे दिन प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच की, आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं और मरीजों की निरंतर निगरानी की व्यवस्था की।

शिविर में पहुंचे कई परिवारों ने BCCL की इस त्वरित पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि राहत और स्वास्थ्य सुविधाएँ समय पर मिलने से काफी सहायता मिली है।

BCCL प्रबंधन ने कहा कि कंपनी प्रभावित परिवारों को हर संभव स्वास्थ्य सहायता, सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में मेडिकल सेवाएँ आवश्यकता के अनुसार आगे भी जारी रहेंगी।#BCCL #Healthcare #CommunityFirst #Dhanbad #Kenduadih #VandeBharatNews

Leave a Comment