![]()
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे। विजय सुबह 10 बजे राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुके हैं, वहीं राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंच गए हैं। विजय के साथ 9 और मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है। इससे पहले विजय ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी करीब 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे। तमिलनाडु में एक्टर विजय की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
विजय कुछ देर में तमिलनाडु CM पद की शपथ लेंगे:राज्य में 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री; राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे
Leave a Comment
Leave a Comment















