आसनसोल, 8 दिसंबर 2025:पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने सोमवार को मधुपुर स्टेशन पर रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष मजिस्ट्रेट जांच अभियान चलाया। रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
अभियान के लिए दो विशेष टीमें गठित की गईं — मजिस्ट्रेट जांच दस्ता और टिकट जांच दस्ता, जिनमें कुल 18 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।330 यात्री पकड़े गए, ₹1,28,235 जुर्माना वसूला
जांच के दौरान कुल 330 मामलों में कार्रवाई की गई। इसमें —14 मामले स्टेशन परिसर में थूकने के,2 मामले बिना बुक किए गए सामान के पाए गए।सभी मामलों में कुल ₹1,28,235 का जुर्माना वसूला गया।
मुख्य ट्रेनों में भी की गई सघन जांच टीम ने भारी यात्री दबाव वाली ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया। इनमें –झाझा : 18622 जसीडीह–रांची एक्सप्रेसचित्तरंजन : 12024 पटना–हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेसजसीडीह : 12303 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेसमधुपुर : 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेसइन ट्रेनों में यात्रियों के टिकट, सफाई मानकों और नियमों के अनुपालन की कड़ी निगरानी की गई।
रेलवे ने कहा – यात्रियों की सुविधा के लिए जारी रहेंगे ऐसे अभियान रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह के अभियान से अनियमित यात्रा पर अंकुश लगता है और स्टेशन पर अनुशासन मजबूत होता है।आसनसोल मंडल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित, आरामदायक और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सघन निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।रेलवे ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और जांच के दौरान सहयोग की अपील की है।

















