![]()
बढ़ती उम्र में नई टेक्नोलॉजी सीखना बुजुर्गों की मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। बशर्ते इसमें स्क्रीन टाइम का ध्यान रखने के साथ इसका उपयोग पूरी जागरूकता से किया जाए। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास का एक शोध कहता है कि डिजिटल स्किल सीखने से सीनियर सिटीजन की याददाश्त 30 फीसदी तक बढ़ सकती है। मस्तिष्क की सीखने की क्षमता बढ़ाती है नई टेक्नोलॉजी टेक्सास यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है कि जब आप नई तकनीक सीखते हैं तो याददाश्त मजबूत होती है। रिसर्च में पाया गया कि जो बुजुर्ग नई एप्स खुद सीखते, वीडियो ट्यूटोरियल देखकर प्रैक्टिस करते, या ग्रुप क्लासेज जॉइन करते हैं, उनकी मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर दिखा। मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है। एआई ट्यूटर्स का इस्तेमाल करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा जब आप एआई ट्यूटर्स से नई भाषा, संगीत अथवा स्किल सीखते हैं तो दिमाग व्यस्त और सक्रिय रहता है। नया सीखने और समस्या सुलझाने की इस प्रक्रिया में मस्तिष्क में ‘डोपामाइन’ रिलीज होता है, जिससे आपके जीवन में खुशी का स्तर और आत्मविश्वास बढ़ता है। टेक्नोलॉजी पर्सनल ब्रेन कोच की तरह काम करती है एआई आधारित एप्स बुजुर्गों की मानसिक क्षमता का आकलन करते हैं। और फिर उनकी याददाश्त के स्तर के हिसाब से पहेलियां और चुनौतियां डिजाइन करके उनके समक्ष पेश करते हैं। इससे निरंतर सीखने की प्रक्रिया (न्यूरोप्लास्टिसिटी) को बढ़ावा मिलता है। इससे अल्जाइमर जैसे रोगों का खतरा कम होता है। गैजेट्स, हेल्थ डिवाइस बीमारी का समय पर संकेत देते हैं टेक्नोलॉजी उपयोगी साबित हो रही है, क्योंकि कई स्मार्टवॉच और हेल्थ डिवाइस का डेटा सीधे एआई आधारित एल्गोरिदम तक पहुंचता है। यह दिल की धड़कन, सांसों की गति या नींद के पैटर्न में आए मामूली बदलावों को भी पहचान लेता है, जो बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ऐसे मजबूत करता है मेमोरी अकेलेपन में कमी आती है शोध में पाया कि ऑनलाइन ग्रुप, वीडियो कॉल, मेल या व्हाट्सएप पर रिश्तेदार‑दोस्तों से जुड़े रहने वाले बुजुर्गों में अकेलापन और तनाव कम होता, क्योंकि टेक्नोलॉजी की मदद से उन में रिश्तों का डिजिटल ब्रिज बन जाता है। चीजें सीखने को प्रेरित होते हैं जब बुजुर्ग नई तकनीक जैसे-ऑनलाइन बैंकिंग, यूट्यूब पर वीडियो आदि खुद बनाते हैं तो उनके मस्तिष्क के न्यूरल नेटवर्क एक्टिवेट रहते हैं, जिससे डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा घटता है। सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है यूरोप-अमेरिका में 60-80 वर्ष तक के लोगों पर हुई रिसर्च में पाया गया कि जो बुजुर्ग स्मार्टफोन, इंटरनेट आदि खुद चलाते हैं उनमें समस्याएं हल करने और सोचने-समझने की क्षमता दूसरों से बेहतर होती है। (एक्सपर्ट पैनल: ∙ डॉ. मंजरी त्रिपाठी, एचओडी, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट, एम्स नई दिल्ली ∙ डॉ. अर्चना वर्मा, सीनियर न्यूरो फिजिशियन ∙ डॉ. राहुल माथुर, साइकेट्रिस्ट, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर)
Source link
टेक्नोलॉजी व एआई रखेंगे स्वस्थ और खुश:बुजुर्गों को नई तकनीक सीखने में जागरूकता और स्क्रीन टाइम का ध्यान रखना जरूरी है
Leave a Comment
Leave a Comment















