हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा का स्वागत करते हुए।
पंचकूला में पीडब्लूडी विश्राम गृह में पंचकूला विधानसभा के शक्ति केंद्रों एवं बूथों के त्रिदेवों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा एवं प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्ज
.
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान को पंचकूला की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। लोग स्वेच्छा से भारी संख्या में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे है। दीपक शर्मा ने कहा भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है। जिसमें एक आम नागरिक भी भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनकर संगठन में शीर्ष पद पर जा सकता है।
भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा।
सीएम सैनी ने अपना वादा पूरा किया
सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 24 हजार युवाओं को पक्की नौकरी देने का अपना वादा शपथ लेते ही पूरा कर दिया। भाजपा शासित हरियाणा सरकार के तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिल रहा है। हालिया विधानसभा चुनाव में जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया, वो भी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जो भाजपा के सुशासन को दर्शाता है।

कार्यक्रम में संबोधन देते हरियाणा के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा।
सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाई
फणींद्र नाथ शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर घर-घर जा कर नए सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्तिगत संपर्क से बनने वाले भाजपा के प्राथमिक सदस्य संगठन में एक बेहतर कार्यकर्ता बन कर उभर सकते है।
फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन पर्व 2024 के तहत समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं, महिलाओं, एससी और ओबीसी समाज को विशेष तरजीह देते हुए प्राथमिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। संगठन महामंत्री ने बैठक में उपस्थित उन तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिन्होंने तय समय के भीतर हजारों की संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने का सराहनीय कार्य किया।