न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

3 Min Read




न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हारने वाली टीम में 7 बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला ओपनर जैक क्रॉली को बाहर करने का है। क्रॉली की जगह डरहम के एमिलियो गे को टीम में शामिल किया गया है। एमिलियो ने इस सीजन में 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 3 नए प्लेयर्स को मौका मिला
इंग्लिश सिलेक्टर्स ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया है। वुड-कार्स चोटिल, रॉबिन्सन की वापसी
मार्क वुड और ब्रायडन कार्स चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऑली रॉबिन्सन को चुना गया है। वे गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रॉबिन्सन ने ससेक्स के लिए 6 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। कप्तान बेन स्टोक्स भी नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। रेहान-बशीर को स्पिन की जिम्मेदारी
टीम में 2 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। इनमें रेहान अहमद और शोएब बशीर शामिल हैं। रेहान IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि बशीर डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। लॉर्ड्स में इन दोनों में से एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रीव, ऑली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग। सारा टेलर को फील्डिंग कोच बनाया, पहली महिला बनीं
ECB ने इस सीरीज के लिए सारा टेलर को मेंस टेस्ट टीम का फील्डिंग कोच बनाया है। वे सीनियर इंग्लैंड मेंस टीम के साथ काम करने वाली पहली महिला कोच बनी हैं। सारा टेलर को शॉर्ट-टर्म बेस पर कार्ल हॉपकिंसन की जगह नियुक्त किया गया है। हॉपकिंसन IPL में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। ——————————————————- टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ICC टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर बरकरार, यशस्वी-शुभमन टॉप-10 में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 8वें और 9वें स्थान पर मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Share This Article
Leave a Comment