Uber India Launches First Data Center

10 Min Read


  • Hindi News
  • Career
  • Uber India Launches First Data Center | May 15 Current Affairs Update

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे

  • 14 मई को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ।
  • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्‍य दीपा दासमुंशी ने बताया कि वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे।
  • वीडी सतीशन का पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन है। वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं।
  • सतीशन ने केरल हाईकोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • 1996 में कांग्रेस ने सतीशन को पारावूर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतारा था, लेकिन वे लेफ्ट के पी राजू से हार गए थे।
  • सतीशन 2001 में पहली बार पारावूर से विधायक चुने गए और अब तक इसी सीट से विधायक हैं।
  • 2021 में सतीशन केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने।
  • 4 मई को केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन (UDF) ने कुल 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी।
  • इससे पहले 2016 से 2026 तक LDF के नेता पिनाराई विजयन 2 बार केरलम के मुख्यमंत्री रहे हैं।

वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे।

वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ा

13 मई को CBI, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।

  • केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है।
  • प्रवीण सूद अब 24 मई 2027 तक CBI डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।
  • मई 2025 में भी प्रवीण का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है।
  • प्रवीण 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
  • प्रवीण 1999 में मॉरीशस सरकार में पुलिस एड्वाइजर अपॉइंट हुए थे।
  • प्रवीण ने 2004 से 2007 तक मैसूरु के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया और 2008 से 2011 तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर रहे।
  • मई 2023 में प्रवीण को दो साल के लिए CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह ली थी।
  • 2011 में सूद को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल मिला था।

CBI डायरेक्टर 5 साल तक पद पर रह सकता है

  • CBI डायरेक्टर न्‍यूनतम 2 साल के लिए चुने जाते हैं।
  • सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट 2003 के अनुसार, CBI डायरेक्टर का कार्यकाल एक-एक साल करके 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
  • 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ऐसे सीनियर ऑफिसर, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बाकी हों, CBI डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट नहीं किए जा सकते।
  • CBI डायरेक्टर की अपॉइंटमेंट कमेटी में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं।
  • इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) आदेश जारी करता है।
  • CBI की स्थापना 1963 में की गई थी। ये 1941 में स्थापित ‘विशेष पुलिस प्रतिष्ठान’ (Special Police Establishment) का ही विकसित रूप है।
  • CBI के संस्थापक और पहले चेयरमैन डी.पी. कोहली थे।
प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था।

प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था।

3. आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट हुए

13 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट होने की जानकारी दी।

  • जियो प्लेटफॉर्म एक डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है।
  • आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे।
  • जियो प्लेटफॉर्म्स, AI-बेस्ड सर्विस जैसे JioPC और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म JioBrain के साथ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है।
  • आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं और वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी से जुड़े रहे हैं।
  • जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल एप्स शामिल हैं।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है।
आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे।

आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

4. Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा

14 मई को Uber ने भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की।

  • Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने इस पार्टनरशिप की घोषणा की। ये डेटा सेंटर 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है।
  • Uber एक अमेरिकी कंपनी है, जो पर्सनल राइड और होम डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करती है।
  • Uber डेटा सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
  • अडाणी ग्रुप विशाखापत्तनम में भी $15 बिलियन के निवेश से AI डेटा सेंटर बना रहा है ।
  • Uber ने इससे पहले 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की थी।
  • Uber के CEO खोसरोशाही 5 दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। वे इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे।
  • Uber कंपनी मार्च 2009 में बनाई गई थी। इसने भारत में अगस्त 2013 से सेवाएं शुरू की थीं।

5. इंडियन आर्मी और नेवी के बीच MoU साइन

इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी ने इंटर सर्विस को-ऑपरेशन के लिए एक MoU किया।

  • इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के गठन, रेजिमेंट, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच तालमेल स्थापित करना है।
  • आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नेवी की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने ये MoU साइन किया।
  • इस मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन भी मौजूद रहे।
  • यह पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे जॉइंट ऑपरेशन के बाद की गई है। इस MoU से रेजिमेंट्स, इंस्टीट्यूशन्स और जहाजों के बीच स्थाई और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाना है।

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाना है।

5. कर्नाटक सरकार ने स्कूल, कॉलेज में हिजाब बैन फैसले को वापस लिया

13 मई को कर्नाटक सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में हिजाब बैन वाले 2022 के फैसले को वापस ले लिया है।

  • सरकार के नए आदेश के तहत, स्टूडेंट्स को हिजाब के अलावा कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ पहनने की भी अनुमति दी गई है। बशर्ते ये स्कूल के अनुशासन और नियमों के तहत हों।
  • फरवरी 2022 में कर्नाटक की तत्कालीन BJP सरकार ने सरकारी कॉलेजों में छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन करना अनिवार्य किया था। आदेश के बाद कई सरकारी शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर क्लॉस में इंट्री पर रोक लग गई थी।
  • कर्नाटक के उडुपी जिले के एक कॉलेज में 31 दिसंबर 2021 को 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने से रोक दिया गया था, जिसके बाद वे धरने पर बैठीं और विवाद शुरू हुआ।

निधन (DEATH)

7. पूर्व सांसद सुधांशु सिल का निधन

14 मई को वरिष्ठ CPI(M) नेता और पूर्व सांसद सुधांशु सिल का कोलकाता में निधन हो गया। वे 81 साल के थे।

  • सुधांशु 1990 से 2015 के बीच 5 बार पार्षद और मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य रहे।
  • सुधांशु पश्चिम बंगाल के जोराबागान निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे।
  • सुधांशु 2004 से 2009 के दौरान कोलकाता उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा मेंबर रहे थे।

आज का इतिहास

  • 1907 में भगत सिंह और राजगुरू के साथ फांसी पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।
  • 1940 में रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ब्रदर्स ने कैलिफोर्निया में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट की शुरुआत की।
  • 1955 में एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1970 में भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन हुआ।

————–

ये खबर भी पढ़ें..

भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 95.74 पर पहुंचा: एन. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली; 14 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment