Summer Cooling Foods Health Risk; Cold Drinks, Ice Cream, Barf Gola

10 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Cooling Foods Health Risk; Cold Drinks, Ice Cream, Barf Gola | Chach Nariyal Pani Pudina Benefits

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में लोग तेज धूप, पसीना और थकान से राहत के लिए इंस्टेंट कूलिंग देने वाली चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और आइसक्रीम लेते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो चीजें तुरंत ठंडक देती हैं, वे असल में सेहत को नुकसान भी पहुंचाती हैं। कई ‘कूलिंग फूड्स’ डिहाइड्रेशन, डाइजेस्टिव इश्यू, मोटापा और डायबिटीज का रिस्क बढ़ाते हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि कौन से समर कूलिंग फूड सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • इनके हेल्दी विकल्प क्या हैं?
  • गर्मियों में खाने से जुड़ी क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- ऐसे कौन से फूड हैं, जो गर्मियों में कूलिंग तो देते हैं, लेकिन असल में नुकसान पहुंचाते हैं?

जवाब- कई ऐसे समर फूड और ड्रिंक्स हैं, जो ‘टेम्परेरी कूलिंग‘ का एहसास देते हैं। लेकिन ये बॉडी टेम्परेचर इम्बैलेंस, डिहाइड्रेशन, शुगर स्पाइक और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ाते हैं। नीचे ऐसे फूड की लिस्ट देखिए-

अब जानते हैं कि ये फूड्स शरीर पर क्या असर करते हैं-

हमें क्या लगता है?

  • तुरंत एनर्जी और रिफ्रेशमेंट मिलता है।
  • गर्मी में अच्छा कूलिंग ऑप्शन है।
  • प्यास शांत हो जाती है।

असल में क्या होता है?

  • ब्लड शुगर तुरंत स्पाइक होता है और इंसुलिन तेजी से रिलीज होता है।
  • इससे थोड़ी देर बाद एनर्जी क्रैश और थकान हो सकती है।
  • इसमें मौजूद कैफीन से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • इसमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस से ब्लोटिंग, डकार और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • हाई शुगर और कैफीन शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं।

हमें क्या लगता है?

  • हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है।
  • एनर्जी बढ़ाता है।
  • हाइड्रेशन देता है।

असल में क्या होता है?

  • इसमें मौजूद आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर शरीर पर केमिकल लोड बढ़ा सकते हैं।
  • ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड इंग्रेडिएंट्स लिवर पर एक्स्ट्रा प्रेशर डाल सकते हैं।
  • तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन स्पाइक और फैट स्टोरेज बढ़ सकता है।
  • लंबे समय में मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स का रिस्क बढ़ता है।

हमें क्या लगता है?

  • पेट हल्का रहेगा।
  • तुरंत ठंडक मिलेगी।
  • गर्मी में राहत देगा।
  • डाइजेशन बेहतर होगा।
  • हैवीनेस खत्म करेगा।

असल में क्या होता है?

  • कार्बन डाइऑक्साइड गैस पेट में ब्लोटिंग बढ़ाती है।
  • एसिडिटी और रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।
  • बार-बार लेने से डाइजेशन एंजाइम्स का बैलेंस बिगड़ सकता है।
  • मिनरल एब्जॉर्प्शन (जैसे कैल्शियम) प्रभावित हो सकता है।
  • अस्थायी राहत के बाद असहजता हो सकती है।

हमें क्या लगता है?

  • फ्रूट बेस्ड है, इसलिए हेल्दी है।
  • विटामिन्स की पूर्ति करता है।
  • बच्चों के लिए अच्छा विकल्प है।
  • ताजगी देता है।

असल में क्या होता है?

  • इसमें एडेड शुगर/कंसंट्रेटेड शुगर ज्यादा होती है, जो इसे हाई कैलोरी ड्रिंक बनाती है।
  • हाई शुगर कंटेंट के कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
  • प्रिजर्वेटिव्स और अल्ट्राप्रोसेसिंग से न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं।
  • ज्यादा पीने से फैटी लिवर और मोटापे का रिस्क बढ़ता है।

हमें क्या लगता है?

  • गर्मी के लिए सस्ता कूलिंग ऑप्शन है।
  • कभी-कभार लेने से नुकसान नहीं होता है।
  • बॉडी हाइड्रेटेड रखता है।

असल में क्या होता है?

  • इसमें मौजूद ‘हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप’ शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ा सकता है।
  • इसमें मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ा सकता है।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद एसिड और हाई शुगर दांतों के इनेमल कमजोर कर सकते हैं।
  • ज्यादा लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस का रिस्क बढ़ता है।
  • कैफीन के कारण लत लग सकती है।

हमें क्या लगता है?

  • शरीर को तुरंत ठंडक देती है।
  • गर्मी में तुरंत राहत देती है।
  • मूड अच्छा करती है।
  • बच्चों के लिए सेफ ट्रीट है।

असल में क्या होता है?

  • ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
  • हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट से कैलोरी ओवरलोड हो सकता है।
  • इससे मोटापे का रिस्क बढ़ता है।
  • गले की म्यूकोसल लाइनिंग (गले की अंदरूनी प्रोटेक्टिव लेयर) को प्रभावित कर सकती है। इससे गले में खराश और इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ता है।
  • हाई फैट और शुगर कंटेंट के कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

हमें क्या लगता है?

  • दही है, इसलिए कूलिंग और हेल्दी है।
  • प्रोबायोटिक फायदा मिलेगा।
  • बच्चों के लिए अच्छा है।
  • हल्का और पौष्टिक है।
  • वजन कंट्रोल में मदद करेगा।

असल में क्या होता है?

  • एडेड शुगर ज्यादा होती है, जिससे कैलोरी और शुगर इनटेक बढ़ सकता है।
  • प्रोसेसिंग और शुगर इसका प्रोबायोटिक बैलेंस प्रभावित कर सकते हैं।
  • इसमें मौजूद फ्लेवरिंग एजेंट्स और एडिटिव्स न्यूट्रिशनल क्वालिटी कम कर सकते हैं।
  • अतिरिक्त कैलोरी और शुगर से वजन बढ़ सकता है।

हमें क्या लगता है?

  • गर्मी से तुरंत राहत मिलती है।
  • शरीर तुरंत कूल हो जाता है।
  • बच्चों के लिए मजेदार ट्रीट है।
  • प्यास शांत हो जाती है।

असल में क्या होता है?

  • इसमें मौजूद आर्टिफिशियल कलर्स और केमिकल्स शरीर पर अतिरिक्त केमिकल लोड बढ़ाते हैं। इससे लंबे समय में लिवर और किडनी को नुकसान हो सकता है।
  • इसमें मौजूद हाई शुगर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकती है।
  • ठंडे बर्फ से गले में खराश और इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ता है।
  • साफ बर्फ का इस्तेमाल न होने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।

हमें क्या लगता है?

  • प्यास जल्द शांत होती है।
  • गर्मी से तुरंत राहत मिलती है।
  • ज्यादा ठंडा पानी मतलब ज्यादा हाइड्रेशन है।
  • पसीना कम होता है।
  • थकान दूर होती है।

असल में क्या होता है?

  • कोर बॉडी टेम्परेचर प्रभावित होता है। इसे बैलेंस करने के लिए बॉडी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
  • बहुत ठंडे पानी से पेट की ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
  • गले की म्यूकोसल लाइनिंग को प्रभावित कर सकता है। इससे गले में खराश और इन्फेक्शन हो सकता है।

सवाल- कैसे समझें कि कोई फूड शरीर को ठंडक पहुंचाता है या नहीं? इनर कूलिंग के लिए क्या खाना चाहिए?

जवाब- असली कूलिंग फूड वही है, जो शरीर के अंदर तापमान संतुलित रखे, पाचन को सपोर्ट करे और पर्याप्त हाइड्रेशन दे। इन पॉइंटर्स से इसे पहचान सकते हैं-

  • ऐसी चीज, जो प्राकृतिक हो।
  • यानी जिसे फूड इंडस्ट्री नहीं बनाती।
  • जो किसी कंपनी का प्रोडक्ट नहीं है।
  • जो पैकेज्ड नहीं है।
  • जो खेतों में उगा है।
  • जो हजारों किलोमीटर दूर नहीं पैदा हुआ।
  • हमारे आसपास ही उसकी पैदावार होती है।
  • हमारी भाषा में उसके लिए शब्द है।
  • हमारे पुरखे उसे खाते रहे हैं।

सवाल- कौन से फूड गर्मियों में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं?

जवाब- हमारे आसपास पैदा होने वाले पानी से भरपूर और हल्के फूड शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। नीचे ग्राफिक में इसकी लिस्ट देखिए-

ये फूड शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं और पाचन को सपोर्ट करते हैं।

सवाल- गर्मियों में खानपान को लेकर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- सही खानपान गर्मियों में हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और पाचन समस्याओं से बचाता है। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में एक व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?

जवाब- आमतौर पर एक व्यक्ति को दिनभर में 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। मौसम, एक्सरसाइज और हेल्थ के हिसाब से जरूरत कम-ज्यादा हो सकती है।

……………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मियों में नींद नहीं आती: डाइजेशन कमजोर होता है, एक्सपर्ट से जानें गहरी नींद के 12 टिप्स

क्या आपने भी नोटिस किया है कि गर्मियों में देर से सोते हैं, फिर भी सुबह जल्दी आंख खुल जाती है? हाई टेम्परेचर और उमस नींद की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं। इसलिए हम नींद की तीसरी स्टेज यानी डीप स्लीप में नहीं पहुंच पाते और पूरी रात सोने के बाद भी शरीर को आराम नहीं मिलता। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment