Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारसमस्तीपुर में मॉलकर्मी को बदमाशों ने मार गोली: बाइक लूट रहे...

समस्तीपुर में मॉलकर्मी को बदमाशों ने मार गोली: बाइक लूट रहे थे अपराधी, युवक ने विरोध किया तो कर दी फायरिंग – Samastipur News


जख्मी को सदर अस्पताल में कराया गया था भर्ती।

समस्तीपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने मॉल कर्मी से बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कर्मी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीचक निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।

.

चंदन देर रात काम निपटाकर मॉल से निकल रहे थे। इसी दौरान कामराव गाव के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गोली चंदन के पंजरे में लगी है। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में परिवार के लोगों ने उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से उपचार के बाद उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। आज सुबह सदर अस्पताल से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जख्मी को डीएमसीएच लेकर जाते परिजन।

आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि काम से लौट रहे मॉलकर्मी पर बदमाशों ने गोली चलाई है। जिसमें वह जख्मी हुए हैं, जख्मी का बयान नहीं लिया जा सका है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस अपने स्तर से इस मामले में जांच कर रही है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular