बंगिया संगीत परिषद का 48वां वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न

editor
1 Min Read

धनबाद: बंगिया संगीत परिषद का 48वां वार्षिक दीक्षांत समारोह शनिवार को धनबाद क्लब में सुसंस्कृत एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का नेतृत्व परिषद के झारखंड प्रतिनिधि एवं प्रख्यात चित्रकार शिवशंकर धर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल जे. के. सिंह, क्रेडो पब्लिक स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिन्हा, धनबाद क्लब के सचिव अतुल डोकानिया तथा निशब्द बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने करीब 150 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट चित्रकला उपलब्धियों के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कोलकाता से आए बंगिया संगीत परिषद के प्रतिनिधि श्यामल गांगुली ने विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य एवं रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी।मुख्य अतिथि कर्नल जे. के. सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है, जिसे जीवन के हर पड़ाव पर अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सोहिनी धर एवं बरनाली मुखर्जी ने किया। समारोह को सफल बनाने में कल्पना मल्लिक, शिवशंकर धर, अंजन आचार्य, नीलांशु भट्टाचार्य एवं नूपुर गांगुली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment