कतरास में डेकोरेटर्स एसोसिएशन के शाखा सचिव के निधन पर शोक सभा आयोजित

editor
1 Min Read

कतरास (धनबाद), 13 दिसंबर 2025:धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ द्वारा शनिवार को डेकोरेटर्स एसोसिएशन, कतरास शाखा के सचिव स्व. संदीप साव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा श्यामडीह स्थित रिवाज मैरिज हॉल में संपन्न हुई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. संदीप साव को एक नेकदिल, कर्मठ और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. संदीप साव समाज के सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और संगठन के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

शोक सभा में कतरास शाखा के अध्यक्ष मंतोष कुमार, सचिव हरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज गोस्वामी, सह कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, महादेव मंडल, विशाल वर्मा, तमन्ना दीवान, अमित अग्रवाल, अशोक कुमार, दीपक कुमार, हनीफ अंसारी, सलाहकार आशीष दे सहित धनबाद जिला की 17 शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment