मामले की जानकारी देता घायल अवतार सिंह।
पंजाब के लुधियाना में एक पेंट कारीगर पर सैनिटरी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। पेंट कारीगर का पिता ऑटो चलाने का काम करता है। उसने रास्ते में बेटे से मारपीट होती देख ऑटो रोक लिया। किसी तरह उसने बेटे को उसने हमलवारों से छुड़वाया, लेकिन ब
.
पेंट कारीगर की उंगली छूकर निकली गोली
इस बीच एक गोली पेंट कारीगर की उंगली को छूकर निकल गई। फिलहाल थाना डेहलों की पुलिस ने मारपीट करने वाले और फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल पेंट कारीगर का नाम अवतार सिंह है।
हाथ पर लगी चोट दिखाता अवतार।
पिता जगदेव बोला…
पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटे का पेंट का काम है और वह खुद ऑटो चलाते है। आरोपी राजिंदर सिंह उर्फ करम सिंह, जसपाल सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्ति बेटे अवतार सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बेटे से मारपीट होती देख ऑटो रोक लिया।
बदमाशों के चंगुल से अवतार को छुड़वाया। इतने में गुस्से में आरोपी रजिंदर सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिए। दूसरा आरोपी जसपाल सिंह और कुछ अज्ञात युवक अवतार से गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।
जगदेव सिंह ने बताया कि रजिंदर की सेनेटरी की दुकान है। वह उसके बेटे अवतार को कई दिनों से अपनी 4 से 5 दुकानों के शटर पेंट करने के लिए कहा रहा था। करीब 1 या 2 शटर अवतार ने पेंट कर भी दिए थे। लेकिन किसी शादी समारोह का काम अवतार ने पकड़ा हुआ था।
इस कारण उसने रजिंदर से कहा था कि अभी 15 दिन उसे रुकना पड़ेगा। इसी बात का गुस्सा करके रजिंदर ने उनके बेटे के साथ मारपीट करके 3 गोलियां चला दी। एक गोली उनके बेटे की उंगली पर लगी है। थाना डेहलों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।