धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से की मुलाकात, बोकारो स्टील व औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

editor
1 Min Read

नई दिल्ली/धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) और उससे जुड़े औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित जनहित व राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए समेकित ज्ञापन सौंपा।

सांसद ने बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता विस्तार, स्पेशल ग्रेड स्टील आधारित उद्योगों की स्थापना तथा अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ी लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने नए सेंटर प्लांट में हो रही देरी, उपकरणों की अनावश्यक खरीद की जांच और मैनपावर कटौती के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

इसके साथ ही सांसद ने स्थायी कर्मचारियों के लंबित वेज एरियर, ठेका मजदूरों की वेतन कटौती, चिकित्सा सुविधाओं और सेवा सुरक्षा जैसे श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया। बोकारो स्टील प्लांट से प्रभावित विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।सांसद ढुलू महतो ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर बोकारो स्टील और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देगी।

Leave a Comment