एआईआईपीए हजारीबाग का 12वां वार्षिक अधिवेशन बोकारो में संपन्न

editor
1 Min Read

धनबाद/बोकारो:बोकारो स्थित आशालता केंद्र परिसर में ऑल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन (AIIPA) हजारीबाग का 12वां वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अधिवेशन में विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सदस्यों ने भाग लिया।

अधिवेशन की अध्यक्षता कामरेड सुदीप चटर्जी ने की। इस अवसर पर महासचिव कामरेड नरेश श्रीवास्तव ने संगठन का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्लास वन फेडरेशन के महासचिव कामरेड कंचन कश्यप, क्लास टू के महासचिव कामरेड आभाष कंठ एवं क्लास थ्री-फोर (IAHD) के महासचिव कामरेड जे.सी. मित्तल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संगठन की मजबूती, पेंशनर्स की समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।

अधिवेशन के दौरान 100 प्रतिशत एफडीआई, पेंशन वृद्धि सहित पेंशनर्स से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, हेल्थ इंडिया के प्रतिनिधि श्री दुबे ने मेडिक्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया की जानकारी दी।संगठन के चुनाव में वर्ष 2025-26 के लिए कामरेड सुदीप चटर्जी को अध्यक्ष एवं कामरेड मार्श श्रीवास्तव को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में कामरेड जीवन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।

Leave a Comment