रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का फ्रेंडली क्रिकेट मैच संपन्न

editor
1 Min Read

धनबाद: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल द्वारा सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुकाबले में क्लब के सदस्यों ने जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया।

रोमांचक खेल के बाद टीम “सर्विस एबव सेल्फ” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम का नेतृत्व रोटेरियन मनीष टायल ने किया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।क्लब अध्यक्ष सीए विनीत तुलसीयान, सचिव रोटेरियन अतुल डोकानिया और कोषाध्यक्ष रोटेरियन पंकज गोयल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच संबंध मजबूत करते हैं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और रोटरी के मूल मंत्र “सर्विस एबव सेल्फ” को साकार करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के खेलकूद और सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का स्लोगन “यूनाइट फॉर गुड” इस आयोजन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

Leave a Comment