धनबाद | 15 दिसंबर 2025:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को सियालगुदड़ी पैक्स में फीता काटकर धान अधिप्राप्ति कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद कर सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और पारदर्शी व समयबद्ध धान खरीद सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विधायक ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष मटूकधारी सिंह चौधरी सहित विकास मिश्रा, संजय रवानी, श्रीकांत गिरी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने धान अधिप्राप्ति शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे उनके लिए लाभकारी बताया।
















