मनियाडीह में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 लाख की शराब व स्प्रिट जब्त

editor
1 Min Read

धनबाद: उत्पाद विभाग धनबाद की टीम ने मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर बस्ती में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण करने वाली मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1200 लीटर स्प्रिट, 175 लीटर अवैध विदेशी शराब, भारी मात्रा में खाली बोतलें, स्टिकर, कॉर्क समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। इस अभियान में गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम का भी सहयोग रहा।

उत्पाद निरीक्षक कुमार सत्येंद्र ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये है। अवैध कारोबार डब्लू मंडल और मकान मालिक टीकाराम द्वारा संचालित किया जा रहा था। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तैयार अवैध शराब आसपास के होटलों के साथ-साथ बिहार में भी खपाई जा रही थी। उल्लेखनीय है कि डब्लू मंडल के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब निर्माण के मामले दर्ज हैं। फिलहाल उत्पाद विभाग मामले की गहन जांच में जुटा है।

Leave a Comment