कुसुंडा में बीसीसीएल सीएमडी का सख्त निरीक्षण, कोयला चोरी पर कड़ा संदेश,अवैध कोयला डंपिंग को लेकर गंभीर

editor
2 Min Read

धनबाद-:झरिया। बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल ने कुसुंडा क्षेत्र का दौरा कर आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड की ऐना आउटसोर्सिंग माइंस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन से लेकर कोल डिस्पैच तक की पूरी प्रक्रिया का लगभग छह घंटे तक बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कोयला चोरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “कोयला चोरी समाज में कोढ़ बीमारी की तरह फैल चुकी है। इस कोढ़ बीमारी को हम सभी मिलकर जल्द ही दूर करेंगे।” उनके इस बयान से साफ है कि बीसीसीएल प्रबंधन कोयला चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है।

वहीं दूसरी ओर, इंडस्ट्री काली मंदिर पुराने वर्कशॉप के नीचे अवैध कोयला डंपिंग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि यहां प्रतिदिन 7 से 8 गाड़ियों के माध्यम से अवैध कोयला ढुलाई की जा रही है, जिसमें जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस पूरे मामले ने क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सीएमडी के निरीक्षण के बाद इन आरोपों पर क्या ठोस कार्रवाई होती है।

Leave a Comment