Monday, May 19, 2025
Monday, May 19, 2025
Homeदेशझांसी में NIA को घेरा...भीड़ मुफ्ती को छुड़ा ले गई: छापे...

झांसी में NIA को घेरा…भीड़ मुफ्ती को छुड़ा ले गई: छापे के बाद हिरासत में लिया था; मस्जिद से अनाउंसमेंट के बाद उग्र हुए लोग – Jhansi News


एनआईए की टीम मुफ्ती को ले जाने लगी तो बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। टीम का घेर लिया, फिर मुफ्ती को छुड़ाकर ले गई।

झांसी में शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद नदवी को उग्र भीड़ NIA की हिरासत से छुड़ाकर ले गई। यूपी ATS के साथ NIA ने विदेशी फडिंग मामले में बुधवार रात 2.30 बजे सुपर कॉलोनी में मुफ्ती के घर छापा मारा। टीम ने 8 घंटे तक घर में सर्च और पूछताछ की।

.

गुरुवार सुबह जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर टीम घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मुफ्ती के समर्थक बहस करने करते हुए उग्र हो गए। देखते ही देखते वहां 200 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ मुफ्ती को छुड़ाकर ले जाने लगी। NIA ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच, झड़प और धक्का-मुक्की हुई। लोग मुफ्ती को खींचकर साथ ले गए। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की के पास सलीम बाग की है।

5 तस्वीरें देखिए….

महिला मस्जिद के बाहर खड़ी हो गईं। नारेबाजी करने लगीं।

महिला मस्जिद के बाहर खड़ी हो गईं। नारेबाजी करने लगीं।

भीड़ अचानक पहुंच गई। NIA टीम को घेर लिया।

भीड़ अचानक पहुंच गई। NIA टीम को घेर लिया।

मस्जिद से अनाउंसमेंट के बाद जुटी भीड़ जिस सुपर कॉलोनी में मुफ्ती का घर है। वह इलाका मुस्लिम बाहुल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि NIA टीम जब मुफ्ती को लेकर जाने लगी तो मस्जिद से अनाउंसमेंट करके भीड़ को बुलाया गया। इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गई।

महिलाओं के साथ बच्चे भी मस्जिद के बाहर खड़े हैं।

महिलाओं के साथ बच्चे भी मस्जिद के बाहर खड़े हैं।

फातिमा मस्जिद के अंदर मुफ्ती को ले गई भीड़ NIA की हिरासत से छुड़ाकर भीड़ मुफ्ती खालिद को उनके घर से 50 मीटर दूर बनी फातिमा मस्जिद में ले गई। मुफ्ती को अंदर कर दिया। 200 की संख्या में महिलाएं और पुरुष मस्जिद के बाहर खड़े हो गए। भीड़ को देखकर NIA और यूपी ATS की टीम वहां से हट गई है।

विदेशी बच्चों को भी ऑनलाइन तालीम देते हैं मुफ्ती NIA सूत्रों ने बताया- मुफ्ती के घर विदेशी फंडिंग के मामले में छापा मारा गया। मुफ्ती खालिद मदरसे में पढ़ाने के साथ ही विदेशी बच्चों को दीनी तालीम यानी धार्मिक शिक्षा देते हैं। वह उर्दू और अरबी भी पढ़ाते हैं।

विदेशी फंडिंग मामले की जांच कर रही NIA को मुफ्ती को लेकर इनपुट मिला था। इसके बाद टीम ने यहां छापेमारी की। मुफ्ती खालिद झांसी शहर के काजी सांवेर अंसारी का भतीजा है। ऐसे में उनकी अपने समुदाय में अच्छी पकड़ है।

मुफ्ती खालिद का घर। एनआईए की टीम ने करीब 8 घंटे तक उनसे पूछताछ की।

मुफ्ती खालिद का घर। एनआईए की टीम ने करीब 8 घंटे तक उनसे पूछताछ की।

मुफ्ती खालिद ​​​​​​ने कहा-​ NIA पासपोर्ट जब्त कर लिया, किताबों को देखा मुफ्ती खालिद नदवी ने बताया- NIA ने रात 3 बजे दरवाजा खटखटाया। डर के मारे दरवाजा नहीं खोला, फिर चाचा को फोन किया। थोड़ी देर में चाचा आए। इसके बाद दरवाजा खोला। टीम ने घर को चेक किया। कवर्ड में रखी गईं किताबों को देखा। एक-एक किताब के बारे में पूछताछ की। किताब लिखने वालों के बारे में पूछा। मेरा पासपोर्ट जब्त कर लिया। मेरा वीजा देखा। मैं अक्टूबर में हज करने गया था, तो उसके बारे में पूछा।

मुफ्ती खालिद नदवी।

मुफ्ती खालिद नदवी।

वॉट्सऐप चेक किए, नंबरों के बारे में जानकारी ली टीम ने वॉट्सऐप चैट चेक किया। नंबरों के बारे में जानकारी ली। ग्रुपों के बारे में पूछा- इतने नंबर कहां से आए। मैंने उन्हें बताया कि ऑनलाइन क्लास लेता हूं। इसके लिए ऐड भी चलते हैं। मेरे पूरे अकाउंट खंगाले। छात्रों के एडमिशन के फॉर्म भी देखे।

मैं 11 साल से ऑनलाइन पढ़ा रहा हूं। मेरी फीस 50 रुपए से 1500 रुपए तक है। टीम ने विदेशी फंडिंग के बारे में पूछा कि आपने बाहर रुपए ट्रांसफर किए? जवाब में मैंने कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। कह रहे थे कि पुलिस लाइन में ले जाकर पूछताछ करेंगे।

हम चाहते हैं इंसाफ हो और बात हो: शहर काजी

शहर काजी ने कहा- NIA को टीम को छापेमारी में कुछ नहीं मिला।

शहर काजी ने कहा- NIA को टीम को छापेमारी में कुछ नहीं मिला।

शहर काजी मुफ्ती साबिर अंसारी ने इस पूरी घटना पर कहा- मेरा भतीजा है मुफ्ती खालिद नदवी। वो धार्मिक तौर पर यानी विश्वभर के बच्चों को उर्दू और कुरान-ए-करीम पढ़ाता है। रात में 3 बजे एनआईए की टीम आई। उनसे पूछताछ कि लेकिन कुछ नहीं पाया। उसके बाद वो कह रहे थे कि पुलिस लाइन में पूछताछ करने ले जा रहे हैं।

यहां की जनता ने कहा कि जब उन्होंने कुछ किया नहीं है तो आप यहीं पूछिए। उन्हें ले जाने की क्या जरूरत है। खालिद ऑनलाइन टीचिंग करते हैं। 10-12 साल से पढ़ा रहे हैं। हम चाहते हैं कि इंसाफ हो और बेहतर से बेहतर बात हो। NIA वालों ने कुछ बताया नहीं है। बस ये कि मकतब में पढ़ाते हैं। घर से कम्प्यूटर और पढ़ाने की चीज को ले लिया है।

मुफ्ती खालिद मदरसा में टीचर भी हैं। उनके घर के दरवाजे में क्लास के बारे में पोस्टर भी चस्पा है।

मुफ्ती खालिद मदरसा में टीचर भी हैं। उनके घर के दरवाजे में क्लास के बारे में पोस्टर भी चस्पा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुफ्ती खालिद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हालांकि, वह कहां है? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मुफ्ती के घर के बाहर अभी भीड़ ने ताला लगा दिया है। कुछ पुलिस जवान बाहर मौजूद हैं, हालांकि वह सिर्फ भीड़ पर नजर रखे हुए हैं।

मुफ्ती खालिद मदरसा में टीचर भी हैं। उनके घर के दरवाजे में क्लास के बारे में पोस्टर भी चस्पा है। इसमें क्लास के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है- दाखिला शुरू।

ये खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular