झरिया में मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया कैंसर जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

editor
2 Min Read

झरिया, धनबाद, 18 दिसंबर 2025: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने आसर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया (बेलगड़िया) परिसर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सकों और आसर्फी अस्पताल टीम के पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर आसर्फी अस्पताल के डॉ. संदीप शर्मा (ऑन्को सर्जन) ने उपस्थित लोगों को कैंसर के मिथकों और तथ्यों, विभिन्न प्रकार के कैंसर, शुरुआती पहचान के लक्षण, बायोप्सी प्रक्रिया और समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की महत्ता और सरकारी योजनाओं के लाभों पर भी प्रकाश डाला।

शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। कुल 89 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. ज़फ़र रशीद ने उपस्थित लोगों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया, और जिन लोगों को आगे चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए निःशुल्क ओपीडी कार्ड भी जारी किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक निखिल खंडेलवाल और सह-संयोजक आशीष भुसानिया ने आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।डॉ. संदीप शर्मा ने कहा, “कैंसर की समय पर पहचान ही प्रभावी उपचार की कुंजी है, और जागरूकता इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है।”

Leave a Comment