धनबाद, 18 दिसंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धनबाद जिला महानगर के बरटांड़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए हुलास दास को मंडल अध्यक्ष और किशोर मंडल को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा बरटांड़ मंडल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नव नियुक्त अध्यक्ष व प्रतिनिधि को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हुलास दास और किशोर मंडल के नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा और पार्टी की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा।वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत हैं और उनका अनुभव एवं कर्मठता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज सिन्हा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, महेंद्र शर्मा, अमरजीत कुमार, राजकुमार मंडल, उत्तम मंडल, जगबंधु मंडल, अजीत पोद्दार, डी के सिंह, अमित सिंह, बृजनंदन शर्मा, सरोज शुक्ला, बेबी यादव, बंटी बर्नवाल, राणा सिंह, संजीत सिंह, अजय मालाकार, तारिणी दास समेत अन्य वरिष्ठ नेता, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने आशा व्यक्त की कि नया नेतृत्व भाजपा बरटांड़ मंडल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।















