धनबाद: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बुजुर्गों को किया सेवा-सम्मान

editor
1 Min Read

धनबाद: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद के प्रबंधकों ने गुरुवार को बरवा अड्डा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में आश्रित बुजुर्गों के लिए सेवा-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बुजुर्गों को राशन, कंबल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं।

बैंक प्रबंधन ने सभी बुजुर्गों को स्नेहपूर्वक भोजन कराते हुए उनका हाल-चाल जाना और उनके गाए भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक चौधरी जय प्रकाश, शशि कुमार, शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह (धनबाद), दीपेंद्र कुमार (गोविंदपुर), संजय (हीरापुर) और सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के सुधीर बरनवाल, डॉक्टर डी. शरण, रणजीत सिंह, कृष्णा, सुबल, शांति अध्यक्ष नौशाद गद्दी, ओमकार मिश्रा, सुरेंद्र यादव और विजय ने बैंक अधिकारियों को बुजुर्गों की सेवा-सम्मान में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment