झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पशुपालन मंत्री से मिला, एआई कर्मचारियों की मांगों पर मिला आश्वासन

editor
1 Min Read

रांची, 19 दिसंबर 2025:झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवासीय कार्यालय बंहोरा में मुलाकात कर पशुपालन विभाग के एआई (कृत्रिम गर्भाधान) कर्मचारियों की लंबित मांगों को रखा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर और महासचिव साहेब राम भोक्ता ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने एआई कर्मचारियों को योग्यता व वरीयता के आधार पर रिक्त पदों पर नियमित करने, फिक्स इंसेंटिव राशि ₹1500 से बढ़ाकर ₹6000 प्रतिमाह करने तथा मोबाइल रिचार्ज भत्ता ₹150 से बढ़ाकर ₹300 प्रतिमाह करने की मांग रखी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी मांगों को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना तथा सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस पर महासंघ के प्रतिनिधियों और उपस्थित एआई कर्मचारियों ने संतोष व्यक्त किया।मौके पर महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने कहा कि मंत्री के सकारात्मक रुख से एआई कर्मचारियों में आशा और विश्वास का संचार हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार सिंह, अजय मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment