World News Updates; Trump Pakistan China

4 Min Read


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलुस के साथ भारत दौरे पर हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। दोनों ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया।

टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मंदिर यात्रा को शानदार अनुभव बताया। इसके अलावा वे ताजमहल भी गए। दोनों की ताजमहल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

टिफनी ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं। उन्होंने 2022 में माइकल बोलुस से शादी की थी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- मुफ्त में सुरक्षा नहीं मिलेगी, अमीर देश अपना रक्षा खर्च बढाएं

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सहयोगी देशों से रक्षा खर्च बढ़ाने की अपील की है। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि वे GDP का कम से कम 3.5% रक्षा पर खर्च करें।

हेगसेथ ने कहा कि अब वह दौर खत्म हो गया है जब अमेरिका अमीर देशों की सुरक्षा का खर्च उठाता था। लेकिन मुफ्त में सुरक्षा पाने का दौर अब खत्म हो चुका है। अब ट्रम्प चाहते हैं कि सहयोगी देश सुरक्षा की जिम्मेदारी में बराबर का योगदान दें।

दिलचस्प बात यह रही कि इस बार हेगसेथ ने अपने भाषण में ताइवान का जिक्र नहीं किया। पिछले साल इसी सम्मेलन में उन्होंने चीन पर ताइवान को परेशान करने का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर चीन बलपूर्वक ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उस भाषण में उन्होंने ताइवान का कई बार उल्लेख किया था।

इस बार उन्होंने दक्षिण कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और अन्य सहयोगी देशों की तारीफ की, जिन्होंने हाल के वर्षों में अपने रक्षा बजट बढ़ाए हैं और अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग मजबूत किया है। ताइवान का नाम इस सूची में शामिल नहीं था, जबकि उसने हाल ही में अपना रक्षा खर्च बढ़ाकर जीडीपी के 3% से अधिक कर दिया है।

ट्रम्प पूरी तरह फिट, मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर बोले- राष्ट्रपति की सेहत शानदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प बेहतरीन स्वास्थ्य में हैं और राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

डॉक्टर शॉन पी. बारबाबेला ने बताया कि ट्रम्प का 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में पूरा मेडिकल चेकअप हुआ। रिपोर्ट में उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता को भी शानदार बताया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल के टेस्ट, लैब रिपोर्ट और 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। इसमें हार्ट, फेफडे, दिमाग और शरीर की कुल फिटनेस की जांच शामिल थी।

डॉक्टरों ने कहा कि ट्रम्प का व्यस्त शेड्यूल, लगातार मीटिंग्स और नियमित शारीरिक गतिविधियां उनकी फिटनेस बनाए रखने में मदद कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment