![]()
सिरोही के सरकारी अस्पताल में 85 संविदाकर्मियों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना कोई कारण बताए मौखिक आदेश पर काम से हटाया गया है। कई कर्मचारी पिछले 5 से 7 साल से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अचानक रोजगार छिन जाने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। हटाए गए संविदाकर्मियों में वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, डेटा ऑपरेटर और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मैनेजमेंट मुर्दाबाद” के नारे लगाए और अपनी तत्काल बहाली की मांग की। इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने कर्मचारियों के फोन उठाना बंद कर दिया है। संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें वापस काम पर नहीं रखा गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
Source link
सिरोही अस्पताल से 85 संविदाकर्मी बिना नोटिस हटाए:कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, "मैनेजमेंट मुर्दाबाद" के लगाए नारे
Leave a Comment
Leave a Comment















