धनबाद में मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी को मिली नई दिशा, ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में जीएसआई शाहीन एवं एकेडमिक इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ

editor
2 Min Read

धनबाद। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि अब धनबाद और कोयलांचल के विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थी यहीं रहकर नीट, आईआईटी, जेईई, मेडिकल और इंजीनियरिंग की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

रविवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में आवासीय सुविधा के साथ जीएसआई शाहीन एवं एकेडमिक इंटेंसिव केयर यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल कोयलांचल क्षेत्र के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण साबित होगी तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस. खालिद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल कदीर, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के.एल. दास एवं जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया।

विद्यालय के प्राचार्य सी. त्रिगुणाईत ने ग्लोबल स्कूल की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस नई पहल पर संतोष व्यक्त

Leave a Comment