धनबाद मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार

editor
1 Min Read

धनबाद, 22 दिसंबर 2025।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने अक्टूबर 2025 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 29 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न रेलखंडों में समय रहते रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य संरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों का पता लगाकर संभावित दुर्घटनाओं और रेल परिचालन में आने वाली असामान्यताओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और जिम्मेदारी से रेल संचालन सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी रहा।

मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि रेल संरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे कर्मियों का योगदान रेलवे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसी प्रकार सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment