उज्जैन जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को भी सुबह से सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो दिन में रात का तापमान 9.5 से गिरकर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को सुबह वेधशाला में रात का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवा
.
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शीत लहर चलने से जिले में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से रात के तापमान में गिरावट आई है। 13 दिसंबर को रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं 14 दिसंबर को 6 डिग्री तो 15 दिसंबर को 6.8 डिग्री दर्ज हुआ है। दो दिन में दो डिग्री की गिरावट सर्द हवाओं के कारण हुई है।