Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (1 June 2026)

3 Min Read


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (1 June 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 864 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। 1 किलो चांदी की कीमत 450 रुपए कम होकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है।

सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.56 लाख तक

सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख
  • मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 20 हजार सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.63 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख
  • गिरावट का आंकड़ा: पिछले 123 दिन में चांदी ₹1.23 लाख सस्ती हो गई है

गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा

आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:

  • कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे।
  • प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment