उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 15 लाभुकों का हुआ पंजीकरण

editor
1 Min Read

धनबाद, 22 दिसंबर 2025:एइटसिल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड, नवाडीह (धनबाद) में सोमवार को उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 लाभुकों ने भाग लिया, जिनमें से 15 लाभुकों का सफलतापूर्वक उद्यम पंजीकरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ईओडीबी प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र धनबाद के श्री आदित्य चौधरी ने की। उन्होंने लाभुकों को उद्यम पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए इसके लाभों और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उद्योग केंद्र धनबाद के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं पीएम विश्वकर्मा योजना—की जानकारी दी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।जागरूकता सत्र में जेएसपीएलएस के प्रबंधक मोबाशीर कमाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाला, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजीत कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक श्रीमती कुमारी नीलू एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

Leave a Comment