दरभंगा में घर की मरम्मत करने के दौरान मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर एक महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में मामूली रूप से राधा देवी भी चोटिल हुई है।
.
बताया जा रहा कि भदौन गांव निवासी दुखी राम अपने फूस के घर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान हीरा राम, जय प्रकाश राम, सरोज राम, सोनू राम, जीरो राम, रेखा देवी, मनीषा कुमारी, रीना कुमारी, कंचन देवी, मनीषा देवी, कलिया देवी, रंजन देवी और राम प्रसाद राम ने हमला कर दिया। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भदौन गांव की है।
हमले में जख्मी हुईं पार्वती देवी।
14 पर केस दर्ज कराया गया
राधेश्याम राम ने बताया कि रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर 14 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।