खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाया उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना

editor
2 Min Read

झरिया। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया परिसर में आयोजित ‘खेल उत्सव – खेलों के संग मुस्कान’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संयुक्त सचिव विनोद शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि Mrs. India Asia ज़ाहिदा परवीन ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का व्यक्तित्व निखरता है।

विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संयोजक (खेलकूद) नीरज अग्रवाल रहे। मंच पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए बिस्किट/टॉफी रेस, फ्रॉग रेस, सैक रेस, बुक बैलेंसिंग, स्पून मार्बल रेस, कैच द बॉल सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। समापन पर अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment