जबलपुर से मुंबई के बाद अब जबलपुर को एक और नई फ्लाइट की सौगात मिली है। आज से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई है, जिसके बाद अब मध्य प्रदेश की संस्कारधानी दक्षिण भारत से सीधे जुड़ गई है। इंडिगो ने आज से अपनी फ्लाइट शुरू कर दी है जिसका शेड्यूल भी जा
.
दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु से यह विमान उड़ान भरेगा जो की दोपहर 2:35 पर जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:10 से जबलपुर से यह प्लेन उड़ान भरने के बाद शाम 5:20 पर बेंगलुरु पहुंचेगा। इंडिगो की यह फ्लाइट शुरू होने से जबलपुरवासियों को काफी राहत मिली हैं।
जबलपुर से बेंगलुरु के लिए आज से शुरू हो रही इस फ्लाइट की 90% सीट बुक हो चुकी है। इस विमान सेवा की लंबे समय से मांग चल रही थी जो कि आज पूरी हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। रविवार, सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह फ्लाइट चलेगी। इससे पहले विमान सेवा बंद होने से इसके कनेक्टिविटी टूट गई थी, जिसके चलते यात्रियों को नागपुर और भोपाल के रास्ते दक्षिण भारत की लिए फ्लाइट पकड़ना पड़ता था।
वर्तमान में यह फ्लाइट चल रही है–
जबलपुर दिल्ली जबलपुर
– जबलपुर मुंबई जबलपुर
– जबलपुर हैदराबाद जबलपुर
– जबलपुर इंदौर जबलपुर
– जबलपुर बिलासपुर जबलपुर
– जबलपुर भोपाल जबलपुर (पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा)