Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeराज्य-शहरदेवास में फसलों के लिए अनुकूल मौसम: अधिकतम और न्यूनतम तापमान...

देवास में फसलों के लिए अनुकूल मौसम: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की हुई बढ़ोतरी, मौसम साफ होने से किसानों को राहत – Dewas News



देवास में पिछले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का असर काफी बढ़ गया था, लेकिन अब मौसम भी साफ बना हुआ है।

.

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के अनुकूल होने से किसानों को भी राहत मिली है। रबी फसलों पर तेज ठंड का अच्छा प्रभाव पड़ता है और फिलहाल फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है।

किसान संदीप चौधरी ने बताया कि जितनी तेज ठंड पड़ेगी, फसलों को उतना ही फायदा होगा। गेहूं और आलू जैसी फसलों के लिए मौजूदा मौसम काफी अनुकूल है। हालांकि, अगर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है तो फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular