Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeबिजनेससोने के दाम में ₹324 की गिरावट: चांदी का भाव भी 514 रुपए...

सोने के दाम में ₹324 की गिरावट: चांदी का भाव भी 514 रुपए गिरकर 89,001 रुपए पर आया


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी मंगलवार (17 दिसंबर) को, गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 324 रुपए गिरकर 76,584 रुपए पर आ गया है। इससे पहले कल सोने की कीमत 76,908 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी का भाव भी आज 514 रुपए गिरकर 89,001 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 89,515 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,020 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,870 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,870 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,870 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,920 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular