Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणाजींद में आज भाजपा की रैली: कई पूर्व मंत्री और विधायक...

जींद में आज भाजपा की रैली: कई पूर्व मंत्री और विधायक पार्टी में होंगे शामिल, अमित शाह का दौरा रद्द – Jind News



जींद में भाजपा की रैली की तैयारी पूरी हुई।

हरियाणा के जींद में रविवार को भाजपा की रैली होने जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी आना था, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बरौली पहुंचेंगे। मौसम को देखते हुए यहां वाट

.

रैली के संयोजक और पूर्व सांसद संजय भाटिया से जब नरवाना से पूर्व जेजेपी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सुरजाखेड़ा के पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन उससे पहले ही उन पर रेप के आरोप में केस दर्ज हो गया।

‘हुड्डा के राज में 2-2 रुपये के चेक मिलते थे’
भाटिया ने कहा कि किसानों को फसलों के खराबे के मुआवजे के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में दो-दो रुपए के चेक मिलते थे। नौकरियों के सरे आम बोलियां लगती थीं। तबादलों में खुले आम पैसों का लेनदेन होता था। सीएलयू के नाम पर लोगों को लूटा जाता था, लेकिन पिछले 10 सालों में हरियाणा का समान विकास हुआ है और अब नौकरियां नीलामी से नहीं बल्कि योग्यता से मिलती हैं। बड़ौली के ही आने का कार्यक्रम है

‘आज बुज़ुर्गों की पेंशन अपने आप बन जाती है’
ग्रुप ए, बी और सी की नौकरी में मिलने के मामले में पूर्व सांसद ने कहा कि भरती रोको गैंग ने नौकरियों को रोकने का काम किया है और यह युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। संजय भाटिया ने कहा कि आज बुजुर्गों की पेंशन अपने आप बन जाती है और सीधी उसके खाते में आती है। दलितों पर अत्याचार जैसे मिर्चपुर और गोहाना जैसे कांड बीजेपी के राज्य में नहीं हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular