Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशबीकानेर में युद्धाभ्यास के समय जवान की मौत: टोइंग गाड़ी से...

बीकानेर में युद्धाभ्यास के समय जवान की मौत: टोइंग गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार – Bikaner News


बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई। जवान तोप को टोइंग वाहन से अटैच कर रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ।

.

महाजन SHO कश्यप सिंह ने बताया- 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे।

इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।

चंद्रप्रकाश को युद्धाभ्यास के दौरान गन बैटरी डिटैचमेंट का काम मिला था। (फाइल फोटो)

महाजन रेंज में ये हादसे हो चुके हैं

  • साल 2021 में युद्धाभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में जवान प्रभजोत सिंह शहीद हो गए थे। वहीं एक जवान गंभीर घायल हुए थे।
  • साल 2023 में युद्धाभ्यास में जवान नंदलाल यादव शहीद हो गए थे।नंदलाल तोप चलाने का अभ्यास कर रहे थे, संतुलन बिगड़ गया और घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular