पटना में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन से मयूर शेखर झा की मुलाकात

editor
1 Min Read

पटना। बेहतर झारखंड के संस्थापक सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मयूर शेखर झा ने पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन, राजनीतिक परिस्थितियों और झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद मयूर शेखर झा ने कहा कि नितिन नवीन की ऊर्जा, दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातें कार्यकर्ताओं और नेताओं को नई दिशा और उत्साह प्रदान करती हैं।

बैठक को सौहार्दपूर्ण और प्रेरक बताते हुए मयूर शेखर झा ने विश्वास जताया कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा तथा झारखंड के विकास के लिए सामूहिक प्रयास और तेज होंगे।

Leave a Comment