नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रताप सारंगी, ओडिशा से BJP सांसद हैं।
बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार को संसद में सीढ़ियों पर गिर गए। उनके सिर में चोट आई है। सारंगी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक एमपी को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा और उनका सिर फूट गया।
राहुल से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया। राहुल ने कहा- मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने मुझे रोका, मुझे सदन के भीतर जाने से रोका गया। मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मुझे धमकाया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी भाजपा सांसदों ने बदसलूकी की है।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
खबरें और भी हैं…